
भरत लाल गुप्ता
बिंझीया आदिवासी समाज का राष्ट्रीय स्तर का आयोजन, युवाओं का सम्मान और सामाजिक एकजुटता का संदेश
उदयपुर। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अंधविश्वास के उन्मूलन और नशा-मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में बिंझीया आदिवासी समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक प्रयासों की झलक उदयपुर लक्ष्मणगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान समाज के आम सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता ने यह संदेश दिया कि सामाजिक परिवर्तन केवल विचारों से नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता से संभव है।आयोजन के विशेष क्षण उस समय देखने को मिले, जब आदिवासी समाज से निकलकर विभिन्न शासकीय एवं निजी क्षेत्रों में नौकरी प्राप्त करने वाले युवा-युवतियों को मंच पर आमंत्रित कर श्रीफल एवं साल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह ने समाज के अन्य युवाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक जीवन-मूल्यों की ओर प्रेरित किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर देशभर से पधारे बिंझीया आदिवासी समाज के सदस्यों ने सामूहिक महाप्रसाद ग्रहण किया। आत्मीयता और भाईचारे के इस वातावरण के बीच सभी अतिथि अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।
अंत में राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय सिरदार ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनसमुदाय, अतिथियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कुलमिलाकर यह आयोजन न केवल सामाजिक चेतना का प्रतीक बना, बल्कि आदिवासी समाज की संगठित शक्ति और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम के रूप में भी याद किया जाएगा।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर


