
अंबिकापुर ब्यूरो
आशिक खान
सरपंच विमला सिंह मराबी के अगुवाई में दिया गया 4 लोगों को रोजगार का नियुक्ति पत्र एवं 5 लोगों मेडिकल प्रमाण पत्र
सूरजपुर:——
महाप्रबंधक कार्यालय एसईसीएल विश्रामपुर के सभागार में विमला सिंह मराबी सरपंच ग्राम पटना के अगुवाई में भूमि अधिग्रहण के एवज में 4 लोगों रोजगार का नियुक्ति पत्र एवं 5 लोगों को मेडिकल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
रोजगार का नियुक्ति पत्र पाने वाले संदीप प्रजापति पिता नयनसाय,जागेश्वर साहू पिता भोलाराम , ईश्वर सिंह पिता रुपन , रामनारायण सिंह पिता रुपन एवं रोजगार हेतु मेडिकल प्रमाण पत्र पाने वाले अतवार साय पिता बिरबल, शिवनाथ पिता रामप्रसाद,किसमतिया पिता धनसाय ,संदीप साहू पिता राधेश्याम साहू, संतोष साहू पिता राधेश्याम साहू सभी लोगों को जीएम आपरेशन गिरीश कुमार राय के द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया
तथा उपस्थित सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।
एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के द्वारा आमगांव ओपन कास्ट परियोजना हेतु ग्राम पटना का भूमि अधिग्रहण किया गया है।
ग्राम पटना के भूमि अधिग्रहण के एवज में कुल 464 रोजगार सृजित हो रहा है।
वर्ष 2021 से लेकर अब तक एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा कुल 165 लोगों को रोजगार प्रदान किया जा चुका। शेष लोगों को रोजगार देने की प्रक्रिया चल रही है।
कड़ी संघर्ष के बाद मिल पा रहा है प्रभावितों को रोजगार
विमला सिंह मराबी (सरपंच)ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के एवज में प्रभावित भूमि स्वामी एवं उनके आश्रितों को रोजगार पाने के काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
आए दिन एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा रोजगार प्रक्रिया की नियम बदलने हवाला देकर रोजगार की प्रक्रिया को सरलीकरण करने के बजाय और जटील किया जा रहा है।
रोजगार हेतु लगने दस्तावेज बनवाने कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रोजगार की दस्तावेज पूर्ण करने के बाद भी कई महिनों लग जाते हैं रोजगार स्वीकृति होने में।
रोजगार स्वीकृति हो जाता है तो महिनों लग जाता है नियुक्ति पत्र मिलने में।
एसईसीएल प्रबंधन के मनमानी रवैया से रोजगार पात्र व्यक्ति भारी परेशान हैं।
अब एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा कहा जा रहा है जब तक घर तोड़कर नहीं आओगे तब तक रोजगार की नियुक्ति पत्र नहीं दी जाएगी। जबकि पूर्व जितने लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया उस समय घर तोड़ कर आने का कोई नियम नहीं था।
शुरू से घर तोड़ कर आने पर ही रोजगार की नियुक्ति मिलेगा ऐसा नियम रहता तो हमें कोई आपत्ती नहीं थी। नियम सबके लिए समान हो।
आखिरकार अब एसईसीएल प्रबंधन को बिना घर तोड़े रोजगार की नियुक्ति पत्र देना पड़ रहा है।
सरपंच श्रीमती सिंह बताया कि प्रभावित भूमि स्वामियों को रोजगार, मुआवजा दिलाने के लिए मेरे द्वारा सतत् प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान तिल कुमारी (उपसरपंच), गीता सिंह (पंच),पत्थल सिंह, एसईसीएल विभाग से विद्याचरण चतुर्वेदी, किशुन राजवाड़े उपस्थित रहे।


