कन्या क्रीडा परिसर में प्रवेश हेतु प्रावीण्य एवं प्रतीक्षा सूची जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर ब्यूरो 

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री डीपी नागेश ने बताया है कि शासकीय कन्या क्रीडा परिसर अम्बिकापुर में 100 सीट स्वीकृत है।

स्वीकृत 100 सीट के विरूद्ध 25 सीटों में नवीन छात्राओं के प्रवेश हेतु परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा उपरांत घोषित प्रावीण्य एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि चयनित छात्राएं आदेश जारी होने के 7 दिवस के भीतर कार्यालय प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर अध्ययन हेतु प्रवेश लेवें एवं एवं निवास हेतु कन्या क्रीड़ा छात्रावास अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु आवेदन करे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan