किसानों को रहीं परेशानी पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने एकजुट हुए किसान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किसानों के परेशानियों को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था

 

सूरजपुर- ब्रेकिंग 

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के सेवायुक्तों द्वारा दिनांक 01.06.2023 से आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में वैकल्पिक व्यवस्था बनाये जाने बावत् जिला सूरजपुर के विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर अन्तर्गत लैम्प्स संस्थाओं के अध्यक्ष / प्राधिकृत अधिकारियों का संयुक्त बैठक प्रेमनगर विधायक खेल साय सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत सूरजपुर नरेश राजवाडे , मण्डी उपाध्यक्ष सूरजपुर राजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में दिनांक 15.06.2023 को बैठक आयोजित  किया गया,

 

बैठक में खरीफ सीजन 2023 के दौरान किसानों को खाद, बीज, ऋण वितरण वर्मी कम्पोस्ट वितरण एवं नवीन के.सी.सी. जारी करने में कोई परेशानी न हो इस पर विस्तृत चर्चा की गई तथा वैकल्पिक व्यवस्था बनाये जाने के संबंध में चर्चा किया गया।

 

गहन चिंतन मंथन के पश्चात सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि हड़ताल में गये सेवायुक्तों को तत्काल हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने हेतु नोटिस दिया जाए

तथा जो कर्मचारी नोटिस के उपरान्त भी तीन दिवस के अंदर कार्य पर उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही किया जाऐ

 कृषकों के हितों को ध्यान में रखते हुए खाद, बीज, वर्मी कम्पोस्ट, ऋण वितरण एवं नवीन के.सी.सी. वितरण किये जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था अन्तर्गत कर्मचारी की व्यवस्था किया जाये और पी.डी.एस. के राशन वितरण किये जाने का निर्णय लिया गया है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan