कुमेली जल प्रपात के विश्राम गृह मे अश्लील मुजरा की ख़बर पर –संज्ञान –लेते हुए प्रधान मुख्य संरक्षक छग ने सीसी टीवी लगाने के दिए आदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के वन विश्राम गृह मे अनाधिकृत रूप से अश्लील मुजरा की ख़बर  प्रकाशित होते ही बात हवा की तरह फ़ैल गई

 इस गंभीर बिषय पर संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख ने समस्त छत्तीसगढ़ के मुख्य वन संरक्षक एवं मंडला धिकारियों को निर्देशित करते हुए पत्र जारी कर समस्त वन कुटीर निरीक्षण वन विश्राम गृह मे तत्काल सीसी टीवी लगाने आदेश जारी किया है,

 

व्ही श्रीनिवास राव 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं बल प्रमुख ने अपने आदेश मे यह भी उल्लेख किया है की सर्वोच्च न्यायलय के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के निरीक्षण के दौरान उपयोग के लिए किया गया है

,

सुरक्षा अनुशाशन सम्पती संरक्षण एवं किसी प्रकार की अप्रिय स्तिथि को रोका जा सके,

इन समस्त परिषरो मे उपयुक्त स्थानों पर सीसी टीवी लगाया जाना आवश्यक है l

उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा की अपने अपने क्षेत्रो के समस्त वन निरीक्षण कुटीर एवं वन विभाग गृह मे परीक्षण कर

प्रवेश द्वार, रिसेप्शन, पार्किंग,, कारिडोर, एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर सीसी टीवी लगाने का आदेश भी दिया गया है,

ज्ञात हो की साथ मे यह भी साफ निर्देश है की कैमरा की निगरानी, रिकार्डिंग, की सुरक्षित, व्यवस्था, रख रखाव की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से निर्धारित हो सके l

तथा यहां पर ठहरने वालों का आधार कार्ड, पहचान पत्र, अनिवार्य रूप से रजिस्टर मे करने कहा है,

भविष्य मे अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश की घटना संज्ञान मे आता है तो संबंधित वन विभाग गृह निरीक्षण कुटीर मे पदस्त परिक्षेत्र अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियो के विरूद्ध छ्ग सिविल सेवा आचरण नियम 1965.नियम (3)के अंतर्गत कर्तब्यनिष्ठ सत्यनिष्ठा एवं शाशन के गरिमा बनाये रखने के दायित्यो का स्पष्ट उलंघन मानते हुए संबंधित के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही किया जाएगा, l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan