गोंड़वाना कार्यकर्ताओं को प्रवेश मामले मे भाजपा का दाँव उल्टा पड़ा

CG आजतक  न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

 

गोंगपा कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रवेश के मामले में भाजपा का दांव उल्टा पड़ा।

 

सलका सरपंच ने कहा कि वह गोंगपा का समर्पित सिपाही है

सूरजपुर

-आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के प्रत्याशियों का प्रथम सूची जारी होते ही जिले के भटगांव, प्रतापपुर, प्रेमनगर में भाजपा प्रत्याशियों ने लोगों से जनसंपर्क कर अपने राजनीतिक पकड़ की जमीन तलाश रहे हैं।

इसी क्रम में विधानसभा प्रेमनगर के भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुलाल अग्रवाल के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सलका पहुंच कर लोगों से जनसंपर्क किया ।

ग्राम पंचायत सलका के वर्तमान सरपंच रामदयाल उइके भाजपा पदाधिकारियों के लिए बैठने और चाय पानी का व्यवस्था कर दिया ,और परंपरानुसार लोगों से स्वागत करा दिया।

जिसको भाजपा ने स्थानीय अखबार में गोंगपा के सरपंच सहित 55लोगों का भाजपा में प्रवेश होना बताकर वाहवाही लूट लिया ,किंतु यह दांव अब उल्टा पड़ गया है।

ग्राम पंचायत सलका सरपंच रामदयाल उइके ने एक विडियो जारी कर कहा है कि वे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के समर्पित पदाधिकारी रहे हैं और गोंगपा ने उन्हें 2013में विधानसभा सभा प्रेमनगर का प्रत्याशी भी बनाया था ।

रामदयाल उइके ने कहा कि गोंगपा प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम गोंगपा के सबसे विश्वसनीय एवं जनाधार वाले नेता हैं ,हम सब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ ही हैं।

 

झूठ नाम दूसरा नाम भाजपा -प्रभू श्याम

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रेमनगर के ब्लाक अध्यक्ष प्रभु नारायण श्याम ने कहा कि गोंगपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गोंडवाना आंदोलन के समर्पित रहे हैं ,

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बढ़ते जनाधार से कांग्रेस भाजपा का नींद उड़ा हुआ है ।

भाजपा शासित प्रदेशों में आदिवासियों के ऊपर अत्याचार और पिछड़ा वर्ग के विस्थापन को लेकर आम जनता नाराज हैं ,

स्थानीय मुद्दों में भाजपा पिछले चार साल गायब रहा है। प्रेमनगर के आम जनता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पक्ष में है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan