ग्राम कुन्नी में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 120 बोरी पतला (48 क्विंटल) धान जप्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर ब्यूरो

/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य के तहत धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम कुन्नी, विकासखंड लखनपुर में अवैध धान भंडारण के मामले में कार्रवाई की गई है।

प्रशासनिक दल द्वारा जांच के दौरान संतोष यादव/कैलाश यादव के कब्जे से अवैध रूप से रखा गया 120 बोरी पतला धान जप्त किया गया। जप्त धान का कुल वजन 48 क्विंटल पाया गया, जिसका मूल्य 2,389 रुपए प्रति क्विंटल के अनुसार 1,14,672 रुपए आंका गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या अवैध विक्रय पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। धान खरीदी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

Aashiq khan
Author: Aashiq khan