ग्राम पंचायत करौंदी के युवा सरपंच रामप्रसाद सिंह पैकरा ने 31 परिवारों को दी ₹57,000 की सहायता राशि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंदी के नवनिर्वाचित युवा सरपंच श्री रामप्रसाद सिंह पैकरा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने चुनावी वादे को निभाते हुए जरूरतमंद 31 परिवारों को कुल ₹57,000 की सहयोग राशि प्रदान की।

26 जनवरी को ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात ग्रामवासियों की उपस्थिति में 17 मृतक परिवारों को शोक सहायता योजना के अंतर्गत ₹1000-₹1000 तथा 18 वर्ष के बाद विवाह सम्पन्न कराने वाले 14 परिवारों को कन्यादान सम्मान योजना के तहत ₹2000-₹2000 की राशि दी गई। यह पहल बाल विवाह उन्मूलन एवं बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।

सरपंच श्री पैकरा ने बताया कि उनके नेतृत्व में आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन, समतलीकरण, चबूतरा निर्माण, नाली निर्माण, बैठक शेड एवं हैंडपंप रखरखाव जैसे कार्य को प्राथमिकता से करा रहे हैं,साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी ग्रामीण शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।

गर्मी के दिनों में मवेशियों के लिए पेयजल संकट से निपटने हेतु करौंदी पारा,झापट पारा एवं खूंटरा पारा में पानी रोकने के लिए 6 स्थानों पर छोटे मुड़ा निर्माण हेतु पंचों को ₹12,000 की राशि भी प्रदान की गई है।

सरपंच के इन नवाचारों की आसपास के गांवों में भी चर्चा हो रहा है। ग्रामवासियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा जारी रखने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में उप सरपंच महात्मा पैकरा, सामाजिक कार्यकर्ता लालसाय यादव, पंच नीरज यादव,गमलेश पैकरा,हजारी प्रसाद, मोहरमनियाँ,सुमती सिरदार, जुगरी पैकरा,कृपाल सिरदार,सविता सिरदार, जगरमति,कौशल्या पैकरा,हरी राम एवं वरिष्ठ नागरिक हंसू सिरदार,अनूप विश्वकर्मा,ग्राम सभा अध्यक्ष विसमतिया पैकरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर