जन्मदिन पर अग्रहरि समाज को ₹5000 की नगद राशि प्रदान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

उदयपुर। मानव जीवन में जन्मदिन का विशेष महत्व होता है। प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों द्वारा जन्मदिन के अवसर पर रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्य करते हुए इसे सार्थक बनाने की परंपरा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विकासखंड उदयपुर के ग्राम सलका में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली।

चैत शुक्ल महाष्टमी के पावन अवसर पर आदर्श गुप्ता पिता ओमप्रकाश गुप्ता, माता श्रीमती पल्लवी गुप्ता  जन्मदिन के अवसर पर उनके परिवार द्वारा अग्रहरि समाज, सलका उदयपुर को ₹5000 की नगद राशि प्रदान की गई। यह सहयोग समाज में आवश्यक बर्तनों की खरीद हेतु दिया गया है, जिससे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का सुचारू संचालन किया जा सके।

किसी भी समाज की संगठनात्मक मजबूती और निरंतर प्रगति के लिए समाज के सदस्यों का सहयोग अत्यंत आवश्यक होता है। विकसित हो या अर्ध-विकसित, प्रत्येक समाज दूसरों के उत्कृष्ट कार्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ता है। ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया यह सहयोग सराहनीय पहल है।

जहां एक ओर लोग श्री रामनवमी के अवसर पर पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं, वहीं अष्टमी तिथि को आदर्श गुप्ता के जन्मदिन पर समाज को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनके परिवार ने सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस पहल से समाज में सामाजिक समरसता, एकता एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर अग्रहरि समाज के अध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने ओमप्रकाश गुप्ता एवं इंजीनियर आदर्श गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर