जिला स्तरीय संत शिरोमणि रविदास जयंती समता पर्व के रूप में सम्पन्न 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

मन चंगा तो कठौती में गंगा, ऐसा चाहूं राज मैं जहां मिले सबन को अन्न।छोट बड़ सब सम बसैं रविदास रहे प्रसन्न।

उदयपुर। संत शिरोमणि विश्व गुरु रविदास जी के इन मानवता वादी विचारों को लेकर रविदास समाज जन कल्याण सरगुजा संभाग एवं सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में अखंड विधायक सिंह मंडल अध्यक्ष उदयपुर के मुख्य आतिथ्य एवं मंत्री प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल के अति विशिष्ट आतिथ्य एवं समाज प्रमुख गुप्ता समाज राम प्रसाद गुप्ता प्राचार्य स्काई रिच एजुकेशन सेंटर उदयपुर संतोष गुप्ता बीडी सी खम्हरिया,यादव समाज से देवनारायण यादव सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, सुखराम यादव सेवानिवृत्त शिक्षक,कंवर समाज् नरहरी सिंह सेवा निवृत्त प्रधान पाठक, एकनाथ सिंह सेवा निवृत्त प्रधान पाठक, रामनन्दन सिंह, श्रीमती शकुंतला सिंह सरपंच खम्हरिया कामता प्रसाद प्राचार्य नमना,बिंझिया समाज अमरनाथ सिरदार,मानिकपुरी समाज जीधन दास, राजवाड़े समाज कामेन्द्र राजवाड़े विशिष्ट आतिथ्य में जयंती समारोह का शुभारंभ संत शिरोमणि रविदास जी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं भगवान बुध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामुहिक वाचन श्री बी बी राम प्रांतीय प्रवक्ता सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ द्वारा कराया गया।

संत शिरोमणि रविदास जी की जिला स्तरीय जयंती का उद्देश्य रविदास जी की अमृत वाणी का प्रचार प्रसार जन जन तक पहुंचाना था जिसके तहत पहली बार रविदास समाज जन कल्याण सरगुजा संभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सर्व समाज को आमंत्रित कर सामाजिक असमानता, छुआछूत,अशिक्षा, नशापान एवं अन्य सामाजिक कुरीतियां पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया कि हम सबको सभी भेदभाव मिटाकर एकता की स्थापना करनी होगी और भारत की एकता और अखंडता की रक्षा करने व विकसित भारत के निर्माण में तन मन धन और योग्यता लगाना होगा तभी हमारी आने वाली पीढ़ियों का चौमुखी विकास हो पायेगा।

जिला स्तरीय जयंती समारोह में सर्व समाज प्रमुखों का सम्मान शाल और श्रीफल भेंट देकर किया गया, कार्यक्रम में राम प्रसाद गुप्ता, देवनारायण यादव, सुखराम यादव, नरहरी सिंह, अखंड विधायक सिंह, देवपति राम रवि जिला अध्यक्ष, धन्नु झारिया, महावीर भास्कर, श्रीमती राधा रवि प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, शंकर राम रवि संभागीय उपाध्यक्ष ने अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया जिसमें सभी ने सर्व समाज द्वारा आयोजित संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती की सराहना की और भविष्य में संत महापुरुषों की जयंती सार्वजनिक रूप से मनाने की बात की क्योंकि कोई भी संत महापुरुष किसी एक जाति या समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे मानव समाज के लिए आदरणीय है, अतः संत महापुरुषों और शहीदों को किसी एक जाति और समुदाय का मानकर बांटा ना जाये।

जिला स्तरीय जयंती समारोह में नन्द लाल, जीधन दास एवं हेमा चौधरी निवासी रिखी द्वारा रविदास जी की वाणी को करमा गीत एवं नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया तथा कु निम्मी एवं कु सिम्मी द्वारा आकर्षक भेष-भूषा में नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसकी सभी ने प्रशंशा की।

जिला स्तरीय जयंती कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती राधा रवि, शंकर राम रवि, अखंड विधायक, मनोज कुमार भारती व परिवार, लक्ष्मी प्रसाद सोनवानी जिला सचिव,सुश्री गीता रवि संभागीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सुश्री साधना रवि जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सुश्री शोभा रवि जिला सचिव महिला प्रकोष्ठ, गुप्तेश्वर रवि जिला सामाजिक गुरु, देवपति राम रवि व परिवार, जगरनाथ महिलांगे ब्लाक सचिव, बबलु चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

संत शिरोमणि रविदास जी की जिला स्तरीय समारोह में, शिवमोहन, शिवबालक व उनकी टीम कंदरयी से ओम नारायण व उनकी टीम पोतका से सूरज कुमार , सुभाष रवि, सुखलाल व उनकी टीम राम गुलाम व उनकी टीम एवं खम्हरिया,रिखी,महंगयी तथा अन्य गांवों से हजारों की संख्या में सर्व समाज के सदस्य एवं कर्मचारी अधिकारी सामिल हुए।

कार्यक्रम संचालन बी बी राम प्रांतीय प्रवक्ता एवं महावीर भास्कर संभागीय अध्यक्ष द्वारा किया गया ।

निवेदक बी बी राम प्रांतीय प्रवक्ता सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ एवं फाउंडर मेंबर रविदास समाज जन कल्याण सरगुजा संभाग छत्तीसगढ़

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर