नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सूरजपुर भाजपा में जश्न का माहौल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने दिल्ली पहुंचकर दी व्यक्तिगत बधाई

सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी को बधाई देने का सिलसिला जारी है। विगत दिनों दिल्ली में आयोजित ‘भाजपा संगठन पर्व’ के दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी, बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे  नितिन नवीन को पार्टी के सर्वोच्च पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने की खुशी में सूरजपुर जिले के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल विशेष रूप से राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नितिन नवीन जी को पुष्पगुच्छ के साथ शुभकामनाएं देकर हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर बाबूलाल अग्रवाल ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पार्टी के सर्वोच्च संगठनात्मक पद पर श्री नितिन नवीन जी का चयन बूथ स्तर से लेकर प्रदेश तक कड़ी मेहनत करने वाले हर एक कार्यकर्ता का सम्मान है। यह साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूती प्रदान करने में नितिन नवीन जी का योगदान अविस्मरणीय रहा है। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक दूरदर्शिता और मेहनत से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में भाजपा का आधार और सशक्त होगा। नितिन नवीन जी के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी और आगामी चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी। बाबूलाल अग्रवाल ने यह भी कहा कि 45 वर्ष की उम्र में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी की कमान संभालने वाले नितिन नवीन जी युवा ऊर्जा, अनुभव और समर्पण का बेहतरीन मिश्रण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उनका नेतृत्व पार्टी को नया आयाम देगा। सूरजपुर जिले के कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कुलमिलाकर यह नियुक्ति सूरजपुर जिला भाजपा इकाई के लिए गर्व का विषय बनी है, जहां स्थानीय स्तर के नेता भी राष्ट्रीय मंच पर पहुंचकर पार्टी के सम्माननीय नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सम्मान दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी नितिन नवीन जी के नेतृत्व में पार्टी की नई उपलब्धियों की उम्मीद कर रहे हैं।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर