पुलिस थाना उदयपुर में शांतिपूर्ण होली मनाने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक संपन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

2 मार्च सोमवार होलिका दहन

3- 4 मार्च को होली उत्सव ( चंद्र ग्रहण) पूर्णिमा l

होली उत्सव में हूंड़दंगाइयों पर पुलिस की खास नजर 👈

शांतिपुर ढंग से होली नहीं खेली! दिखाई हरकत? तो पुलिस करेगी दंडात्मक कार्रवाई 

उदयपुर सरगुजा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज के सभी वर्ग के लोग वर्ष 2026 की होली उत्सव का आनंद लेने की मनसा पर समय का इंतजार करते नजर आ रहे हैं ।

वहीं प्रसन्नता वा भाईचारे का प्रतीक माना जाने वाला होली में नशेड़ियों दंगाइयों व असामाजिक तत्वों का जमघट हर एक गांव में शेर सिंह बनकर नशे की हालत में उधम मचाते लोग ,होली उत्सव का स्वरूप ही बदल दिया है? ऐसा ही कुछ निरंतर अपराधों में वृद्धि को देखते हुए पुलिस प्रशासन का कड़ा रुख इस वर्ष होने वाली 4 मार्च की होली को शांति पूर्ण ढंग से खेले जाने को मद्दे नजर रखते हुए उदयपुर पुलिस थाना परिषर में शांति सभा का आयोजन कर प्रशासन द्वारा जारी विभिन्न प्रतिबंधात्मक गतिविधियों की जानकारी से उपस्थित जन समुदाय को अवगत कराया ।

एसडीओपी तुल सिंह पट्टावि के नेतृत्व में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बैठक के माध्यम से ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत के नागरिकों से अपील किया है कि तीन बार 4 मार्च को होने वाली होली को मानवता पूर्ण शांतप्रिय वातावरण में मनाते हुए सामाजिक सद्भाव व आपसी भाईचारे को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए होली मनाय यही प्रशासन व पुलिस की मंशा है।

इसके विपरीत नशे का सेवन कर कानून को अपने हाथ लेकर आवेश में कोई भी अभद्रता पूर्ण हरकत व्यवहार ना करें जिससे किसी को आहत व पीड़ा पहुंचे !और फिर मजबूरन पुलिस को दंडात्मक कार्रवाई करना पड़े! इस हेतु पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग रूट चार्ट बनाया गया है जिसमें उदयपुर डंडगांव खमरिया शामिल है इन क्षेत्रों में मोबाइल यूनिट रहेगी जो किसी भी संवेदनशील अथवा अप्रिय घटना पर नजर रखेगी वा सूचना उपरांत त्वरित कार्यवाही की जाएगी इसके अतिरिक्त मुखोटे वा शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल युक्त रंग अबीर वा तेज रफ्तार पिचकारियों पर भी प्रबंध किया गया है ध्वनि प्रदूषण और विवादों को रोकने हेतु डीजे पर भी पुलिस द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है।

बैठक में उपस्थित नायाब तहसीलदार आकाश गौतम, बीएमओ योगेंद्र पैकरा, मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, जनपद अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह देव, प्रदीप सिंह मरकाम अध्यक्ष सरपंच संघ, दीपक सिंघल, बसंत सिंह, परमेश्वर प्रजापति, मनीष पांडे, कन्हैया बंजारा, क्रांति रावत, अशोक बंसल, आशीष बंसल समेत अन्य सदस्य शामिल थे ।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर