
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव का सूरजपुर आगमन कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत l
पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराजा टी एस सिंह देव का सूरजपुर जिले में आगमन हुआ जगह जगह स्वागत व कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्वप्रथम पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह के निवास पर कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात व एनएसयूआई द्वारा आयोजित छात्र कौशल प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन किया गया इसके पश्चात ग्राम पर्री में कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात,वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजेन्द्र गोयल के निवास पर कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात,देवनगर मंडी का निरीक्षण,ग्राम कल्याणपुर में स्वागत,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े के निवास पर कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात,कंचननगर में स्वागत,प्रेमनगर में माता कर्मा चौक का उद्घाटन,चंदननगर में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष तुलसी यादव के निवास पर भेट मुलाकात एवं चंदननगर में फुटबॉल के समापन अवसर पर शामिल हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव के साथ पूर्व सांसद खेलसाय सिंह,पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह,पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े,श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिवभजन मरावी भी दौरे में शामिल रहे सरगुजा महाराजा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने की बात कही इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया,नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर,मनोज अग्रवाल,विष्णु कसेरा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र यादव,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू,नीरज तायल,शिवम साहू,लिवनेश सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे..l
🙏🏻


