प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने केंद्रीय जेल अंबिकापुर का किया निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो

/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा श्री के. एल. चरयाणी द्वारा शुक्रवार को केंद्रीय जेल अंबिकापुर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए भोजन की गुणवत्ता एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने कहा।

उन्होंने बंदियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग, शिल्पकला, पंजियां, लिफाफे का अवलोकन किया तथा बंदियों को प्रदान किये जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली।

उन्होंने विशेष रूप से जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों द्वारा विधिक सहायता हेतु इच्छुक होने पर त्वरित नियमानुसार किया जाए,

किसी भी बंदी को विधिक सहायता से वंचित ना रखा जाए तथा इच्छुक बंदियों के संबंध में अपील पुनरीक्षण सहित प्रकरण की परिस्थिति अनुसार जेल प्रशासन सभी बंदियों को विधिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया का पालन करें।

उन्होंने महिला बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदियों एवं उनके बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्या के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री पल्लव रघुवंशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लीनम बनसोड़े एवं जेल अधिकारी उपस्थित रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan