भाजपा के नवीन जिलाध्यक्ष पहुँचे राजधानी कुशभाऊ ठाकरे भाजपा कार्यालय हुआ आत्मीय स्वागत

नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली सोनी पहुंचे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर राजधानी रायपुर

प्रदेश प्रभारी, संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष से किया शिष्टाचार भेंट

सूरजपुर— भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर जिला के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर पहुंच कर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी व बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, रामू रोहरा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा सहित विभिन्न मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी से मिलकर शिष्टाचार भेंट मुलाकात किया। और संगठन द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हेतु संगठन के शीर्ष राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश संगठन, सूरजपुर जिला संगठन एवं जिले के सभी 15 मंडलों की टीम, शक्तिकेंद्रों की टीम, व प्रत्येक बूथों की टीम का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा है की पार्टी संगठन द्वारा उन्हें सौंप गए। इस नवीन दायित्व को वे पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से संगठन एवं सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी कार्यों को जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर सफल क्रियान्विन करवाने व नगरीय निकाय चुनाव/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सूरजपुर के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा से सत-प्रतिशत निकायों व पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा कर भगवा परचम लहराने के साथ ही कहा की पार्टी की रीति व नीति पर खरा उतरने हेतु वे हमेशा दृढ़ संकल्पित रहेंगे।

जिससे सूरजपुर भाजपा का जिला संगठन का नाम प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान और संगठात्मक कार्यों से नया कृतिमान स्थापित करेगा।

इस दौरान उनके साथ प्रेमनगर क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, खेलसाय राजवाड़े, महादेव सिंह सहित काफी संख्या में उत्साही कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

best news portal development company in india