

अनिल साहू
रामानुजनगर/सूरजपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सांगठनिक सुदृढ़ीकरण हेतु मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने अपनी कार्यकारिणी का आधिकारिक विस्तार कर दिया है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के मार्गदर्शन में की गई है। इस विस्तार में क्षेत्रीय समीकरणों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।
प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियाँ
मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने संगठन के सुचारू संचालन के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है, जो इस प्रकार हैं:
उपाध्यक्ष: अजय साहू, गणेश्वर सिंह, सुरेन्द्र साहू और कन्हैयालाल लोधी।
महामंत्री: लवकेश दुबे एवं योजित राजवाड़े ।
मंत्री: पियूष सिंह, नेमचंद यादव, आयुष साहू और मनोज चौबे।
कोषाध्यक्ष: ईश्वर देवांगन।
प्रकोष्ठों और प्रभारियों की जिम्मेदारी
संगठन को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है:
कार्यालय प्रभारी: हंशलाल यादव (सह-प्रभारी: सिताम्बर सिंह)।
मीडिया प्रभारी: संतोष यादव (सह-प्रभारी: सुखलाल)।
सोशल मीडिया प्रभारी: अवधेश यादव (सह-प्रभारी: खेल साय प्रजापति)।
आईटी प्रमुख: आशुतोष पाण्डेय (सह-प्रमुख: नितीश सिंह)।
प्रशिक्षण प्रमुख: फलेश्वर राजवाड़े (सह-प्रमुख: गंगा राम)।
कन्या शक्ति संयोजिका: पूर्णिमा सिंह, लक्ष्मी मानिकपुरी, मोनिका ताम्रकर, अनिता पैकरा और पूजा साहू।
युवा शक्ति से विकास का संकल्प
मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि यह कार्यकारिणी जिला भाजपा अध्यक्ष मरावी मुरली मनोहर सोनी और भाजयुमो जिला अध्यक्ष देव गुप्ता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह सहमति से गठित की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। इस विस्तार से क्षेत्र के युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर


