मकर संक्रांति के अवसर पर छह गांव ने मनाया विशाल हिंदू सममेलन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की रही विशेष आयोजन।

हजारों की तादाद में हिंदू सम्मेलन का लोगों ने किया स्वागत।

उदयपुर । R.S.S की अनवरत 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में मनाया जाने वाला विशाल हिंदू सम्मेलन जिसमें सनातन धर्म के मूल भावनाओं के साथ सामाजिक समरसता के साथ विश्व बंधुत्व को सर्वोच्च प्राथमिकता पर आधारित अलग-अलग राज्य जिलों में इन दीनों हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।

वही विकासखंड उदयपुर के ग्राम सलका में भी उत्साह के साथ 6 गांव के सामूहिक नेतृत्व में स्थानीय दुर्गा पंडाल में सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसमें तकरीबन 23 समाज प्रमुखों को विशेष रूप से आमंत्रित करने के साथ ही समस्त ग्राम वासि, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों को आमंत्रित किया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के तुलसीदास प्रांत सेवा प्रमुख प्रचारक अंबिकापुर व अनुज दुबे जिला कार्यवाहक अंबिकापुर एवं विभिन्न समुदायों से उपस्थित सदस्यों ने भारत माता की छायाचित्र पर पूजा अर्चना फूल माला पहनकर भारत माता की आरती के साथ सभी अतिथियों का क्रमशः फूल माला पह पहनाकर शाल श्रीफल भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

पश्चात सम्मेलन के उद्देश्य के संदर्भ में से तुलसीदास ने अपना उद्बोधन मे कहा कि व्यक्ति राष्ट्र तथा मानवता की कल्याण के लिए सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए हिंदू सनातन धर्म को भारत में RSS की 100 साल पूर्ण होने के अवसर पर उच्च शिखर पर ले जाने का आग्रह करते हुए कई बिंदुओं पर उन्होंने अपनी बात रखी ।

अनुज दुबे ने अपनी उद्बोधन में अलग-अलग जाति धर्म संप्रदायों के मध्य एक आपसी सामंजस्य एवं मानवता की कल्याण हेतु विभिन्न जाति धर्म संप्रदाय में ना बैठे हुए एक सूत्र में विश्व कल्याण हेतु अपने दायित्व का निर्माण करते हुए सत मार्ग पर चलते हुए एक आदर्श जीवन जीने की परिकल्पना करने की बात कही उधर ग्राम पालिका से आए हुए लीला भजन पार्टी के द्वारा एवं ऋषि से आए कर्मा नाटक डाल ने कार्यक्रम में अपनी संस्कृति की प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम में मनोरंजन करते हुए कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

आयोजन प्रमुखों में कमलेश जायसवाल, खेलावन निषाद, प्रयाग दास, नरेंद्र सिंह समेत अन्य सभी ग्राम के आरएसएस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया !संघ संचालक खंड उदयपुर सुखराम यादव ने भी अपने विचार में विकासखंड उदयपुर को एक अलग सामाजिक परिदृश्य में ऊंचाइयों तक ले जाने की कड़ी में धर्म अध्यात्म एवं समाज में छोटी-छोटी बुराइयों से ऊपर उठकर मानवी मूल्य के आधार पर अपने दायित्व का निर्वहन करने पर बोल दिया।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले ग्राम वासीयो में सलका ,पलका, खोढ़री, स रनापारा ,रिखी, केसगवा, सरगवा, इत्यादि ग्रामों के जनप्रतिनिधि एवं ग्राम वासियों ने संयुक्त रूप से सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में अलग-अलग जाति समुदायों में आमंत्रित समाज प्रमुखों में बाल भगवान राम ,बनारसी दास , गिरजा शंकर गुप्ता, फेकू राम निषाद, पत्तल राम पैकरा, श्रीमती तपस्या सिर दार नंदलाल, नारायण सारथी हरिहर राम ,रामनाथ, अमिरचंद जायसवाल, विनोद सिंह पोर्ट, घटोचक राम ,अंतू राम आदि उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर