माता कर्मा जयंती पर सूरजपुर में जुटेगा जनसैलाब, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर में सजेगा भक्त माता कर्मा जयंती का भव्य दरबार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शिरकत

सूरजपुर।जिले के लिए रविवार, 29 मार्च का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण होने जा रहा है। विष्णु देव साय अपने निर्धारित प्रवास के दौरान सूरजपुर पहुंचकर राज्य स्तरीय ‘भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह भव्य आयोजन सरगुजा संभाग साहू समाज एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संयुक्त तत्वावधान में नगर के रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

रिंग रोड पर दिखेगी आस्था, संस्कृति और भव्यता की झलक

आयोजन स्थल को आकर्षक साज-सज्जा से सजाया गया है, जहां भक्त माता कर्मा की जयंती पर भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक वैभव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। संभाग भर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह आयोजन एक विशाल जनसमूह का केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री करेंगे समाज को संबोधित

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समाज को संबोधित करेंगे और भक्त माता कर्मा के आदर्शों एवं संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करेंगे। यह अवसर सामाजिक एकता, समरसता और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करने का भी माध्यम बनेगा।

प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

साहू समाज के पदाधिकारियों ने इसे समाज के लिए गौरव का क्षण बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है।

यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

 

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर