रामगढ़ सभागार में ब्लॉक स्तरीय उपसरपंच संघ की बैठक संपन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता

उदयपुर । लोकतांत्रिक व्यवस्था में जहां एक ओर पंच का चुनाव संबंधित वार्ड के मतदाताओं द्वारा किया जाता है! वहीं पंचों के द्वारा अपनी मुखिया के रूप में पंचायत के विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग स्थापित किए जाने हेतु उपसरपंचों का चुनाव संबंधित वार्ड पंचों के द्वारा किया जाता हैl जिनका कार्य सरपंच पंच एवं शासन के द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से आम हितग्राहियों तक पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य होता हैl और इसी कड़ी में विकास खंड उदयपुर में गठित उपसरपंच संघ का बैठक गत दिनों 2 दिसंबर को रामगढ़ स्थित सभागार में संपन्न हुआl जिसमें विकासखंड उदयपुर के 59 ग्राम पंचायत के उपसरपंचों की उपस्थिति में बैठक संपन्न किया गया।

बैठाक का शुभारंभ प्रकृति की व वा दीयो में बशा रामगिरी पर्वत प्रकृति का स्मरण करते हुए सभी ने अपना- अपना परिचय दिया !तत्पश्चात संगठन की संगठनात्मक मजबूती एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम हितग्राहियों तक पहुंचाना एवं विभिन्न अनियमितताओं पर कड़ी निगाह रखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को क्रियाकलापों पर नजर रखते हुए भ्रष्टाचार रहित कार्यों में अपनी सहभागिता जताना एवं उचित मूल्य की दुकानों मे आए दिन अलग-अलग ग्राम पंचायत में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की गंभीर समस्या पर तत्काल निराकरण हेतु संबंधित विभाग अधिकारी को ध्यान आकृष्ट किया गया खाद्यान का भंडारण एवं समुचित देख-देख के साथ जरूरतमंद हितग्राहियों को समय पर पीडीएस के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने का निर्णय किया गया शासन की महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना गोधाम में सभी उपसरपंचों की सक्रिय सहभागिता के साथ आम पशुपालक किसानों को जोड़कर शासन के मनसा अनुरूप उन्हें जागृत करना पशु पालन हेतु प्रेरित करना एवं कृषि एवं डेयरी उद्योग को बढ़ावा दिए जाने पर भी संगठन द्वारा सभी गोधाम सेंटरों में व्यवस्थित व्यवस्थाओं को सतत निगरानी एवं क्रियान्वयन किए जाने का निर्णय किया गया! उधर अदानी द्वारा अवैध रूप से विभिन्न क्रियाकलापों में किए जा रहे गैरकानूनी कार्यों पर भी अलग-अलग सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किया जिसमें csr का ब्लॉक मद का ब्लॉक स्तरीय सदुपयोग कर आम जनता को लाभान्वित किए जाने का निर्णय किया गया i संगठन ने अदानी कोल्ड माइंस के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी गोपनीय रसूखदारों विभागीय अधिकारी नेता मंत्री के द्वारा अपनी रोटी सेकने का आरोप लगाते हुए कहा कि संगठन का यह प्रयास रहेगा कि बंदरबांट गैर कानूनी कार्य का दुरुपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा ? लोकहित में एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिए जाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने पर सभी जनप्रतिनिधियों सरपंच सरपंचों का ध्यान आकृष्ट संगठन द्वारा कराया गया !वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी उदयपुर की भ्रष्टाचार को गंभीरता से लेते हुए संगठन द्वारा एसडीम उदयपुर को ज्ञापन देकर तत्काल स्थानांतरण किए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

बैठक में उपस्थित सदस्यों में संतोष जायसवाल अध्यक्ष खिलावन निषाद सचिव अमन अग्रवाल कोषाध्यक्ष मीडिया प्रभारी भरत लाल गुप्ता, चंद्र बसु यादव, प्रमोद जायसवाल , दूधनाथ यादव , मनबोध सिंह , राजाराम यादव, पारसनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद, समय लाल, उमाशंकर यादव, बुधराम विश्वकर्मा, हीरा सिंह , तारा सिंह,  महेश रामजतन यादव , दिनेश यादव, तुलसीदास सुकृति पर जगदीश दास, दिगंबर सिंह, समय लाल ,सिद्धार्थ, गोविंद कुमार, भगवती यादव, पार्वती यादव, गुलाब, प्रभंजन सिंह, चंदवासी यादव, जोखन सिंह, अजीत लाल, राजवाड़े इत्यादि बैठक में उपस्थित रहेl

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर