रामानुजनगर में भाजपा का जलवा बरकरार,जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों निर्विरोध चयनित

अनिल साहू

सूरजपुर / रामानुजनगर:विधायक भूलन सिंह मरावी के गृह जनपद रामानुजनगर में भाजपा को बड़ा सफलता मिला है।भाजपा के अध्यक्ष गुलाब सिंह के बाद उपाध्यक्ष भी निर्विरोध निर्वाचित हुवे है।रामप्रताप साहू को जनपद का उपाध्याय घोषित किया गया है।आप लोगों को बता दें यहां 19 जनपद सदस्य भाजपा से जीतकर आए थे वहीं 2 कांग्रेस के जनपद सदस्य भाजपा के समर्थन में आ गए थे जिसके बाद कांग्रेस से उपाध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रहे शमशेर खान ने पीछे हटने में ही भलाई समझी और अपना फार्म वापस ले लिया जिसके बाद भाजपा के उपाध्यक्ष राम प्रताप साहू निर्विरोध जनपद उपाध्यक्ष चुने गए। विधायक भूलन सिंह मरावी की सक्रियता से यह बड़ी सफलता मिलने से भाजपा के कार्यकर्ता में भारी खुशी का लहर देखने को मिल रहा है।यहां के सुभाष सुभाष चौक में जमकर पटाखा आतिशबाजी कर जश्न मनाया जा रहा है ।वहीं निर्विरोध अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनने के बाद विधायक श्री भूलन सिंह मरावी के लिए यह एक अच्छा राजनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इस चुनाव के दौरान भाजपा के पर्यवेक्षक पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा,पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू,जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल,ट्राइबल मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशल सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह,विधायक प्रतिनिधि संत साहू,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण दुबे,विकाश दुबे,अनूप दुबे,सुभाष साहू सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर