श्रम विभाग द्वारा पंजीयन शिविर का आयोजन 19 जून से

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मनेंद्रगढ़,ब्यूरो 

 कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में श्रम कार्ड के पंजीयन और नवीनीकरण हेतु ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में 19 और 20 जून को शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसी तरह नगर निगम चिरमिरी में 23 और 24 जून, जनपद पंचायत खड़गवां में 26 और 27 जून, जनपद पंचायत भरतपुर में 28 और 29 जून, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ में 3 जुलाई, नगर पंचायत खोंगापानी में 4 जुलाई, नगर पंचायत झगराखंड में 5 जुलाई और नगर पंचायत लेदरी में 6 जुलाई को शिविर आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री दुग्गा ने आमजनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर स्थल में आकर श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उठायें।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan