श्रीनगर राजनीति के अखाड़ा मे भाजपा ने दोनों पदों पर निर्विरोध जीत दर्ज किया – कांग्रेस के हाथ खाली –

CG आजतक न्यूज़ ब्यूरो

अंबिकापुर सरगुजा 

 

सूरजपुर  —

जिले के रामानुजनगर जनपद पंचायत के दोनों ही पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हो गया है,

विदित हो की रामानुजनगर को राजनीति का अखाड़ा माना जाता है, औऱ ऐसा पहली बार हुआ है की जनपद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष  दोनों ही पदों पर  भाजपा का कब्जा हो गया है

, वहीं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के द्वारा इस चुनाव मे अपनी भागीदारी से दूरी बनाते देखे जाने के कारण यहां पर भाजपा की रणनीति से कांग्रेस खेमा सिमट गया औऱ आखिर कार भाजपा ने अध्यक्ष पद पर ग्राम पटना के गौटिया गुलाब सिंह व नारायणपुर के भाजपा नेता मंडल महामंत्री रहे रामप्रताप साहू को निर्विरोध चुन लिया है,

बताया जाता है की रामानुजनगर के इतिहास मे पहली बार ऐसा हुआ है जहाँ पर दोनों ही शीर्ष पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया, है,

, उल्लेखनीय है की यहां के क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मराबी, एवं प्रवेक्षक बाबूलाल गोयल, जिला अध्यक्ष मुरली सोनी के सक्रिय राजनीति औऱ रणनीति से यह दोनों सीट निर्विरोध भाजपा ने कब्जा कर लिया है,

गौरतलब है की चौबीस जनपद सीट से इस बार अधिकास सीट भाजपा के कब्जे मे था,

इसी वजह से कांग्रेस पार्टी की गणित काम नहीं कर पाई

औऱ भाजपा जिले के पांच जनपद मे कब्जा कर लिया है वहीं भईयाथान जनपद ही कांग्रेस की झोली मे आई है,

कांग्रेस अपनी हार की तलाश करना शुरू कर दी है की आखिर इतना बदलाव कियू औऱ कैसे हो रहा है

कमी क्या था,

इस तरह जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हो चूका है, सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रो की विकास की गति के लिए विचार विमर्श करने लगे है, l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan