

भरत लाल गुप्ता
उदयपुर । पावन पर्व रामनवमी के अवसर पर पुरातत्व स्थल रामगढ़ में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर श्री राम सेवा संस्थान लखनपुर द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें तीर्थ यात्रियों के लिए भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई।
संस्थान के सदस्यों ने वर्षभर अपनी-अपनी गुल्लक में राशि जमा कर इस पुण्य कार्य को साकार रूप दिया। इस पहल को लेकर सदस्य आरजू वर्मा ने कहा कि “पैसे धीरे-धीरे इकट्ठा कर जनहित के कार्यों में लगाना चाहिए, क्योंकि साथ कुछ भी नहीं जाता।”

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए गुड़, चना, हलवा एवं ठंडे जल की समुचित व्यवस्था की गई। संस्थान के सभी सदस्यों ने सेवा भाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रसन्नतापूर्वक भंडारे का वितरण किया और मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
संस्थान द्वारा पिछले कई वर्षों से निरंतर इस प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जिससे तीर्थ यात्रियों को सुविधा मिल रही है और समाज में सहयोग एवं सेवा की भावना को बढ़ावा मिल रहा है।

भंडारे में सहयोग देने वाले प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं:
आरजू वर्मा, पवन कुमार गुप्ता, अवधेश साहू, विकास गुप्ता, रविन्द्र अग्रहरि (गोरे लाल जी), ममता अग्रहरि (उदयपुर), कैलाशपति साहू (उदयपुर), संदीप भगत (जशपुर), चंद्रकला लालन साहू (कुरवा बिश्रामपुर), अनुज प्रजापति (कुन्नी), ज्ञानचंद, हीरालाल प्रजापति, रमेश पाण्डेय, छोटेलाल मिंज, ईश्वर गुप्ता, मुकेश साहू, सागर पैकरा, जयप्रकाश साहू, मनोज प्रजापति एवं संस्थान के अन्य सभी सदस्यों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग रहा।
इस आयोजन ने न केवल श्रद्धा का संदेश दिया, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को भी सुदृढ़ किया।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




