
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो
अंबिकापुर
सूरजपुर जिले के मो० इसराईल
भारतीय जनता पार्टी नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय संगठन द्वारा भा. ज.पा. नीति मंच में छत्तीसगढ़ प्रदेश सूरजपुर जिले के मो० इसराईल को केंद्रीय नेतृत्व ने अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपा है।
एक लम्बे समय से भाजपा राजनीति में निष्ठा पूर्वक सक्रिय होकर पार्टी संगठन के लिए कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अनेक दायित्वओं का भलीभांति निर्वहन करने वाले मो० इसराईल को राष्ट्रीय नेतृत्व संगठन द्वारा अहम जिम्मेदारी दिए जाने से कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह का माहौल है।
इनकी सजगता को देखते हुए, राष्ट्रीय संरक्षक भाजपा नीति मंच के कृष्णा भार्गव एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार में मिश्रिख क्षेत्र के विधायक के निर्देश पर तथा भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी जनाब फत्तेउद्दीन खान क़ादरी
की सहमति से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री हर्ष माहेश्वरी के द्वारा भाजपा नीति मंच के अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष की दायित्व पर नियुक्ति की गई है।
इस सम्बंध में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० इसराईल ने कहा कि भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय संगठन द्वारा मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है
, जिसे मैं निष्ठापूर्वक लगन व मेहनत के साथ ईमानदारी से भाजपा संगठन को मजबूत करते हुए इस नई जिम्मेदारी को भलीभांति निर्वहन करूँगा,
साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाकर लोगों की जनाकांक्षाओं पूर्ण करने का यथक प्रयास करूंगा।
उन्होंने आगे कहा कि अल्पसंख्यक वर्गों के लिए उनके उत्थान के मद्देनजर राष्ट्रीय स्तर एक विशेष कार्ययोजना के तहत भाजपा नीति मंच द्वारा आवश्यक पहल किये जायेंगे
, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जी का सपना है,
सबका साथ सबका विकास जो निश्चित ही उनके सपनों को साकार करने में भाजपा नीति मंच राष्ट्रीय संगठन की अहम भूमिका होगी।
वहीं अल्पसंख्यक समुदायों को भाजपा पार्टी में जोड़ते हुए, संगठन को मजबूती की शिखर तक ले जाने का कार्य किया जायेगा,
भाजपा नीति मंच अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० इसराईल ने आगे कहा है कि कांग्रेस पार्टी अब तक मुस्लिम एवं दलित परिवार को अपने कांग्रेस की वोट बैंक के रूप उपयोग किया है,
जो अब ऐसा कतई नही होने देंगे,
उन्होंने कहा कि आने वाले सत्र 2040 तक कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की काम संगठन द्वारा मजबूती से किया जायेगा।
जिसमे अल्पसंख्यक वर्गों की भी अहम भूमिका होगी।




