हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान बिषय पर आधारित कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

उदयपुर प्रतिनिधि 

हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय आधारित कार्यक्रम संपन्न 

 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका में 4 नवंबर को जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर के निर्देशानुसार हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन एस एम डी सी अध्यक्ष कमलेश जायसवाल के मुख्य आतिथ्य तथा भरत लाल गुप्ता प्रदेश सचिव मानवाधिकार आयोग & आरटीआई

, धर्म सिंह ब्लाक सचिव राउत समाज के विशिष्ट आतिथ्य एवं विद्यालय के प्राचार्य 

 बाल भगवान राम की अध्यक्षता में संपन्न किया गया।

          हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का शुभारंभ डा भीमराव अम्बेडकर, महात्मा गांधी,माता सरस्वती, तथा भारत माता की प्रतिमा पर दीपप्रज्ववलित कर किया गया तथा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया 

एवं उपस्थिति अतिथियों को भारत के लोक संविधान की छोटी पुस्तिका भेंट देकर सम्मानित किया गया।

           हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता सुश्री मेरी बहालेन धान ब्याख्याता एलबी एवं गुरु दास महंत ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मौलिक अधिकार तथा कर्तव्य एवं निति निर्देशक तत्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला, उपस्थित विद्यार्थियों ,प्रीति सिंह,सूरज कुमार,आदि ने भी संविधान के महत्व पर अपनी बात रखी।

      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि हम अपने अधिकारों को शीघ्र समझ जाते हैं परन्तु अपने कर्तव्य को भूल जाते हैं जो सही नहीं है हमें अपने कर्तव्य का पालन करना होगा तभी हम आगे बढ़ सकते हैं।

             भरत लाल गुप्ता तथा धर्म सिंह ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने कर्तव्य को याद रखते हुए अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा तभी उनका और देश का भविष्य उज्जवल हो सकता है,

     कार्यक्रम के अध्यक्ष बाल भगवान राम ने भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की बात करते हुए सामाजिक भेदभाव न करने, तथा सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल-विवाह, छुआछूत,दहेज प्रथा, अंधविश्वास को समाप्त करने की बात कही तथा कहा कि हम विश्व गुरु तभी बन सकते हैं जब हम भारत को संवैधानिक भारत बनायेंगे।

      कार्यक्रम का संचालन आशिष एक्का व्याख्याता एल बी द्वारा किया गया तथा विद्यालय के व्याख्याता कैलाश पैकरा, खिरवार सिंह,नरसिंह सूर्यवंशी, रमेश कुमार चन्द्रा, श्रीमती मंजू कुजूर, जीआर महेंद्र कुमार ने योगदान दिया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

best news portal development company in india