छःग राज्य आयोग के अध्यक्ष सदस्य ने किया रक्तदान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

 

अंबिकापुर ब्यूरो

 

छ.ग. राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष/सदस्य ने किया रक्तदान 

सीएचसी रामानुज नगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में दिखी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

 

सूरजपुर रामानुज नगर, 1 अगस्त 2026

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुज नगर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष/सदस्य *अभिषेक उपाध्याय* एवं संदीप तिवारी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका शर्मा, आयुष चिकित्सक *डॉ. सीमा त्रिपाठी , *राजेश द्विवेदी*, शिक्षक *योगेश साहू* एवं *श्रीकांत पांडेय* सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी रक्तदान किया।

रक्तदान के पश्चात सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे दुर्घटना, प्रसव एवं अन्य आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है।

प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए l

 

 

 

 

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई