छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने पर रामानुजनगर में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि, दीपदान कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर/ रामानुजनगर – छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में रामानुजनगर ब्लॉक मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता शशांक दुबे के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों के बलिदान को नमन किया तथा उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को स्मरण किया। इस दौरान शशांक दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ का नक्सल मुक्त होना प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है, जो हमारे सुरक्षाबलों के साहस, समर्पण और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशहित और समाज सेवा के कार्यों में आगे बढ़कर योगदान दें। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर अंचल का उल्लेख करते हुए कहा कि बस्तर, जो कभी नक्सल गतिविधियों के कारण देशभर में चर्चा का विषय रहा, आज शांति, विकास और विश्वास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों से परिपूर्ण यह क्षेत्र अब शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। शासन-प्रशासन एवं सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से वहां के जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखने तथा प्रदेश के विकास और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह राजपूत , आशीष साहू , कलेश्वर सिंह , आशीष सिंह व बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई