

अनिल साहू
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में चुनाव कराने की मांग तेज हो रही है इसी बीच एनएसयूआई जिला सूरजपुर द्वारा जिले में तमाम महाविद्यालयों में जिलाध्यक्ष आकाश साहू के निर्देशानुसार ज्ञापन सौंपा गया समस्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की गई एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने बताया कि विगत कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराया जा रहा है।

जिससे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है इससे छात्रों का आवाज दब रहा है जो छात्र संगठन किसी भी स्थिति में स्वीकार करने को तैयार नहीं है छात्र संघ चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं है बल्कि छात्रों के अधिकार,सम्मान एवं भागीदारी की बुनियाद है इसके माध्यम से छात्रों को नेतृत्व,जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का अनुभव प्राप्त होता है वर्तमान में चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही है जिसके लिए छात्र संघ चुनाव कराना अत्यंत आवश्यक है।

आज पूरे प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में ज्ञापन सौंपकर छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की गई एनएसयूआई की पांच सूत्रीय मांग है जिसमें प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली की जाए,छात्र संघ चुनाव निष्पक्ष,पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराया जाए,चुनाव कार्यक्रम (तिथि एवं प्रक्रिया) की शीघ्र घोषणा किया जाए,छात्र हितों की रक्षा हेतु छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता दी जाए,लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्र संघ व्यवस्था को पुनः लागू किया जाए ये मांग एनएसयूआई द्वारा की गई है। मांग पूरा न होने पर उग्र आन्दोलन की भी चेतावनी दी गई है।

इस दौरान शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू,अफरोज अंसारी,प्रदेश महासचिव कौनेन अंसारी,प्रदेश सचिव शाहरुख खान,प्रदेश सचिव राजेश साहू,शिवम साहू,शशिकला मरावी,आशीष साहू,अदनान सिद्दीकी,अभिषेक कुशवाहा,राधेश्याम यादव,आरती,सोनिया,दुर्गावती,शासकीय महाविद्यालय विश्रामपुर मे जिला महासचिव आकाश सिंह,हर्ष दानोदिया,क्षितिज चंदेल,अमन नायक,आदित्य तोमर,आदित्य राजवाड़े,प्रत्यूष सिंह,पुनीत,अभिषेक सोनी,शासकीय महाविद्यालय प्रतापपुर में ब्लॉक अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी,शहरी ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान,कमलेश,मोबस्सम (चांदनी),दीपक,गोलू रजवाड़े,राहुल सिंह,बिट्टू राम,रितेश लकड़ा,सूरज पैकरा,अभय सिंह,अंजली आयम,प्रकाश पैकरा,शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर मे जिला उपाध्यक्ष संतोष साहू,अमित पैकरा,रितेश देवांगन,मयंक साहू,रोशनी कुर्रे,हिमांशु,अंकित,शासकीय महाविद्यालय प्रेमनगर में ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू,रोहित कन्नौजिया,रमेश साहू,अभिषेक देवांगन,राहुल,अमित प्रजापति,धर्मेन्द्र प्रजापति,शासकीय महाविद्यालय भैयाथान में ब्लॉक अध्यक्ष अतुल पाटिल,उत्कृष्ट गुप्ता,प्रांजल टांडे,आयुष,हिमेश,शिवांश,शासकीय महाविद्यालय डुमरिया (जरही) में भटगांव ब्लॉक अध्यक्ष मो. सरफराज,जरही नगर अध्यक्ष मणिशंकर पाण्डेय,रमजान,शाहनवाज,सन्नी सिंह,शासकीय नवीन महाविद्यालय ओड़गी में ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश यादव,अविनाश पांडेय,चंद्रशेन सिंह,शिवम् यादव,बालकुमार यादव,सृष्टि,शंगीता,गीता,सीताकुंवर,पूर्णिमा सिंह,रविकुमार,किश्मत,पुष्पा,प्रियंका,शांतनु,दिनेश,रंगलाल,गायत्री,शासकीय महाविद्यालय बिहारपुर में जिला सचिव मनोज सिंह,अरुण कुमार प्रजापति,संदीप रंजक,रामकेवल बैश,रंजीत सिंह,मनरुप सिंह,शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में ब्लॉक अध्यक्ष यश दास,जिला महासचिव पीयूष कुशवाहा ने ज्ञापन सौंपा।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




