जजगी में ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति ने लगाए 50 पौधे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता

फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन की दिशा में ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति, उदयपुर सरगुजा द्वारा सराहनीय पहल की गई। विकासखंड उदयपुर अंतर्गत ग्राम जजगी में समिति द्वारा 50 फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम समिति के सचिव कन्हाई राम बंजारा की निजी भूमि पर आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष भरत लाल गुप्ता, सचिव कन्हाई राम बंजारा, समीर बंजारा एवं शिवांश बंजारा सहित समिति के सदस्यों ने पौधारोपण किया। साथ ही रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

समिति द्वारा लगाए गए पौधों में आम, जामुन, नीम, पीपल, आंवला और मुनगा सहित विभिन्न फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे शामिल हैं। समिति का उद्देश्य पौधों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार करना है।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण, घटते वन क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बीच केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

समिति के सचिव कन्हाई राम बंजारा ने कहा कि समिति लंबे समय से विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। पर्यावरण संरक्षण समिति की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

वहीं समिति के कोषाध्यक्ष भरत लाल गुप्ता ने कहा कि पेड़ मानव जीवन का आधार हैं। वृक्षारोपण को जनअभियान का रूप देकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और हराभरा भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्र में जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समिति ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने की अपील की।

संदेश: “एक पौधा आज लगाएं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य हराभरा बनाएं।”

anil sahu
Author: anil sahu