जनगणना 2026मे OBC के लिए अलग कालम की मांग को लेकर 3 अक्टूबर को सरगुजा संभाग स्तरीय प्रदर्शन होगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जनगणना 2026 में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग को लेकर 3 अक्टूबर को सरगुजा संभाग स्तरीय प्रदर्शन

सूरजपुर जनगणना 2026 के निर्धारित प्रारूप में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए अलग कॉलम जोड़े जाने की मांग को लेकर आगामी 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 2 बजे अग्रसेन चौक, सूरजपुर में सरगुजा संभाग स्तरीय सामूहिक विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया है,

कार्यक्रम में जनगणना हेतु अधिसूचित राजपत्र (गजट) जलाकर अपनी मांग की ओर ध्यान आकर्षित किया जाएगा,

कार्यक्रम को लेकर सरगुजा संभाग के समस्त OBC समाज के प्रबुद्धजनों, सामाजिक प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, युवाओं, महिलाओं एवं जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम की प्रमुख मांग जनगणना 2026 के फॉर्मेट में OBC के लिए अलग कॉलम” जोड़ने की है। इसी मांग को लेकर समाज के लोगों से एकजुट होकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का आह्वान किया गया है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan