“तीन चोरियां, चार आरोपी और लाखों का माल… विश्रामपुर पुलिस ने खोला पूरा राज”

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपी भी गिरफ्तार, 7.5 किलो कॉपर केबल बरामद; पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा

सूरजपुर/विश्रामपुर। विश्रामपुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों सहित कुल चार लोगों को पकड़ा है। पुलिस की पूछताछ में क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम कॉपर केबल वायर बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम केशवनगर निवासी नूरैन सिद्दीकी ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि केशवनगर मेन रोड स्थित उनकी बिजली दुकान में 5 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर कॉपर केबल एवं अन्य सामान, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये है, चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर थाना विश्रामपुर में अपराध क्रमांक 216/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन के मार्गदर्शन में थाना विश्रामपुर पुलिस ने संदेहियों की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा।

पूछताछ में दोनों ने केशवनगर स्थित बिजली दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए कॉपर केबल वायर को जलाकर इम्तियाज खान निवासी अंबिकापुर को बेच दिया था। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर चोरी का सामान खरीदने वाले इम्तियाज खान पिता नसीम खान, उम्र 36 वर्ष, निवासी मोमिनपुरा, थाना कोतवाली अंबिकापुर को पकड़ा। उसके कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम केबल वायर बरामद किया गया।

दो अन्य चोरी की वारदातों का भी हुआ खुलासा

पूछताछ के दौरान दोनों बालकों ने विश्रामपुर क्षेत्र में हुई दो अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक 12 जून 2026 को विश्रामपुर की 1-बी कॉलोनी निवासी मिथलेश गुप्ता के घर से करीब 51 हजार रुपये नगद तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए गए थे। चोरी के जेवरात अर्जुन सोनी को बेचने तथा नगद राशि खर्च कर देने की बात सामने आई है। इस मामले में थाना विश्रामपुर में अपराध क्रमांक 215/26 के तहत प्रकरण दर्ज है।

इसी तरह 1-बी कॉलोनी, मंगतराम चौक निवासी संतोष साहू के घर से भी करीब 50 हजार रुपये नगद एवं सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने की जानकारी पूछताछ में सामने आई। चोरी किए गए जेवरात को भी अर्जुन सोनी को बेचने की बात आरोपियों ने बताई।

पुलिस ने मामले में अर्जुन सोनी पिता संतोष सोनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी तलवापारा, शिवनंदनपुर को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी का सामान खरीदना स्वीकार किया।

पुलिखरीदने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है तथा वह थाना विश्रामपुर का निगरानीशुदा बदमाश बताया गया है। पुलिस अब चोरी की अन्य घटनाओं और बरामद सामान के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

प्रकरण में आरोपी अर्जुन सोनी एवं इम्तियाज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विश्रामपुर रूपेश कुंतल, एएसआई हरिशंकर तिवारी, प्रधान आरक्षक दरश देवांगन एवं आरक्षक अजय प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

anil sahu
Author: anil sahu