रफ्तार बनी आफत: सूरजपुर कोतवाली के सामने डिवाइडर तोड़ खंभे से टकराई कार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहु

भीषण टक्कर से डिवाइडर क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा गिरा; बाल-बाल टला बड़ा हादसा, जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर। शहर के सबसे व्यस्त इलाके और सूरजपुर कोतवाली के ठीक सामने बुधवार को तेज रफ्तार का खतरनाक नज़ारा देखने को मिला। एक अनियंत्रित कार तेज गति से डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डिवाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क किनारे लगा खंभा भी गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर का असर इतना जबरदस्त था कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और खंभा भी धराशायी हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार, लापरवाही या अन्य किसी वजह से हादसा हुआ, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

कोतवाली के सामने हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर शहर में बेलगाम रफ्तार और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

anil sahu
Author: anil sahu

सबसे ज्यादा पड़ गई