द्वारिकापुर मे नवीन पुलिया निर्माण बाद पचास मीटर सड़क मार्ग ध्वस्त –रोज हो रहा दुर्घटना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो

 

बिना रोलर और घटिया सामग्री से बनी सड़क 1 साल में ध्वस्त, ग्रामीण चोटिल

सूरजपुर जिले के  रामानुजनगर स्थित लोक निर्माण विभाग द्वारा द्वारिकापुर एवं अक्षयपुर मुख्य मार्ग पर 1 वर्ष पूर्व निर्मित पुलिया के समीप लगभग 50 मीटर सड़क पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिया निर्माण के बाद आनन-फानन में बिना रोलर चलाए और घटिया सामग्री से डामरीकरण कर दिया गया था।

व्यस्त मार्ग और ढलान होने के कारण वाहनों के बार-बार ब्रेक लगाने से यहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।

रोजाना सैकड़ों ग्रामीण, मुसाफिर और स्कूली बच्चे इसी मार्ग से आते-जाते हैं।

कई लोग असंतुलित होकर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे का खतरा और बढ़ गया है।

ग्रामवासियों ने बताया कि PWD विभाग को कई बार मौखिक और लिखित शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई मरम्मत नहीं हुई।

लोगों ने कलेक्टर और PWD के अधिकारियों से तत्काल सड़क सुधार और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan