
पम्पानगर के खाल पारा में पारा समिति की बैठक, मौसमी बीमारियों से बचाव पर हुई चर्चा
रामानुजनगर
आज दिनांक 7-9-2026 को ग्राम पंचायत पम्पानगर के खतौला पारा में पारा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में पारा की सभी महिलाओं के साथ स्वास्थ्य विभाग से मितानिन एवं एम.टी. उपस्थित रहीं।
बैठक में मुख्य रूप से मौसमी बीमारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें मलेरिया से बचाव, स्नेक बाइट (सांप काटने) से बचाव, उल्टी-दस्त, बी.पी. और शुगर के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई।
इस दौरान बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से कैसे बचा जाए और साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक में मितानिन सविता सिंह, पार्वती यादव, दुर्गावती सिंह, एम.टी. श्रीमती दुर्गा सहित सदस्य सुनीता दास एवं पारा की महिलाएं उपस्थित रहीं।
Author: Aashiq khan
Post Views: 69





