पुलिस बल की भारी कमी से रामानुजनगर थाना मे जांच और गस्त ठप पड़ा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो

oplus_2
oplus_2

 

*पुलिस बल की भारी कमी से रामानुजनगर थाना में जांच और गश्त ठप

सूरजपुर जिले के संवेदनशील थाना रामानुजनगर में पुलिस स्टाफ की भारी कमी के कारण कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की गति पूरी तरह धीमी पड़ गई है।

विदित हो कि पुलिस सेटअप के अनुसार रामानुजनगर थाने में कुल 65 पद स्वीकृत हैं।

लेकिन वर्तमान में यहां मात्र 16 पुलिसकर्मी ही तैनात हैं। वहीं 34 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। 

थाने में 1 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक, 3 सउनि, 3 प्रधान आरक्षक, 34 आरक्षक और 3 संबंध बल के पद रिक्त हैं। उपलब्ध 16 जवानों में से भी 3 डायल 112 में, 1 एसडीओपी के गनमैन, 1 लाइन पर और 3 अन्य थानों/हाईकोर्ट में ड्यूटी पर रहते हैं।

इस तरह पूरे 67 गांव/ग्राम पंचायतों वाले थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी मात्र आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के भरोसे है।

उल्लेखनीय है कि रामानुजनगर क्षेत्र कोयला चोरी, मवेशी तस्करी, नशीली दवाइयां, मादक पदार्थ, चोरी और जुए जैसे अपराधों का गढ़ बन चुका है।

इतने बड़े क्षेत्र में इतने कम बल से न तो त्वरित कार्रवाई हो पा रही है न ही गश्त।

नगर के वरिष्ठ नागरिक, सरपंच संघ एवं समाजसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन एवं गृहमंत्री से यथाशीघ्र रिक्त पदों पर पुलिस बल की तैनाती की मांग की है, ताकि क्षेत्र में बढ़ रहे अनैतिक कार्यों पर लगाम लगाई जा सके।

इस संबंध मे सूरजपुर पुलिस अधिक्षक योगेश पटेल जी ने बताया की जिस जिस  संवेदनशील थाना चौकी मे पुलिस बल की कमी है अपराध, रिपोर्ट, अनुसार सभी थानों मे नियमित रूप से बल जल्द ही उपलब्ध कराया जायेगा, l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan