बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, थालियों में स्वाद… जन्मदिन पर हुआ यादगार नेवता भोज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर/ बिश्रामपुर। जन्मदिन को समाजसेवा और संस्कार से जोड़ने की एक प्रेरणादायक मिसाल क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में देखने को मिली। अलख सामाजिक गुणवत्ता मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल ने अपने भतीजे सौम्य कृष्ण अग्रवाल एवं नातिन अनाया अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के लिए भव्य नेवता भोज का आयोजन कराया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ अतिथियों ने भी एक पंक्ति में बैठकर भोजन किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डीएमसी समग्र शिक्षा सूरजपुर मनोज कुमार साहू, डीपीओ साक्षर भारत डॉ. मोहनलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कलेश्वरी कुर्रे, पूर्व जनपद सदस्य बाबूलाल राजवाड़े, बाबूलाल यादव, डॉ. सुनील श्रीवास्तव, लखन लाल कुर्रे, श्रीमती जयंती भगत, हेमराज सिंह सोनी, गोपाल राम, सरपंच श्रीमती सुमित्रा सिंह, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विद्यालय के संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में दर्ज 82 विद्यार्थियों में से 80 बच्चे उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ नेवता भोज का आनंद लिया।

इस अवसर पर श्रीमती जयंती भगत ने विद्यालय के जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आठ नग मुठिया साड़ी भेंट की, जिसे विद्यालय के प्रधानमंत्री पायल राजवाड़े, सांस्कृतिक मंत्री कोमल सिंह, यूथ क्लब अध्यक्ष वर्षा राजवाड़े, शिक्षा मंत्री खुशी सिंह सहित छात्र प्रतिनिधियों को सौंपा गया।

 

विद्यालय परिवार ने समाजहित में किए जा रहे कार्यों के लिए राजेश कुमार अग्रवाल एवं श्रीमती जयंती भगत का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद अतिथियों एवं बच्चों ने एक साथ बैठकर पूड़ी, चावल, दाल फ्राई, आलू-परवल की भुजिया, चना मसाला, पापड़, अचार और बालूशाही से सजे नेवता भोज का आनंद लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिका शांति सिंह, सुनीता, आराध्या, सुरेखा, नेहा सिंह देवांगन, वंदना, शिक्षक रिजवान अंसारी, श्रीमती एम. टोप्पो, जनशिक्षक विजेंद्रलाल जायसवाल, मध्याह्न भोजन सहायिका श्रीमती सुमित्रा राजवाड़े, नान दईया एवं घरपति सिंह सहित विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर