बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह के बच्चे राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए मुंगेली रवाना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

 *आयोजन- मुंगेली में 31 अगस्त 2026 से 3 सितंबर 2026 तक* 

सूरजपुर/बिश्रामपुर। क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह के दो बच्चों, कुमारी पायल राजवाड़े आत्मजा टोर नारायण राजवाड़े, कुमारी साधना राजवाड़े आत्मजा अमरेश प्रसाद राजवाड़े का चयन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 अंतर्गत अंडर 14 आयु वर्ग में मुंगेली के लिए किया गया है। संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि सरगुजा संभाग की टीम दल प्रबंधक जोसिंत केरकेट्टा के नेतृत्व में गत रात अंबिकापुर- दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन से मुंगेली के लिए रवाना हुई। बालिका वर्ग के लिए कोच श्रीमती सुनीता राजवाड़े तथा मैनेजर की भूमिका में श्रीमती ईलीसबा है। मुंगेली में राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 31 अगस्त 2026 से 3 सितंबर 2026 तक आयोजित है। इस टीम में अंडर 14 आयु वर्ग में कुमारी वर्षा सिंह आत्मजा स्वर्गीय नोहर सिंह सेजेस भैयाथान तथा कुमारी टिकेश्वरी राजवाड़े आत्मजा कमला प्रसाद राजवाड़े हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर का भी चयन हुआ है। हमारे संवाददाता से संस्था प्रमुख द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों बच्चे भी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में कक्षा छठवीं से आठवीं तक की पढ़ाई किए हैं और इनकी शतरंज के प्रति रुचि इसी विद्यालय मे अध्ययन के दौरान पैदा की गई है। वर्षा सिंह गत दो वर्ष राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर चुकी है तो वहीं टिकेश्वरी राजवाड़े द्वारा एक वर्ष प्रतिनिधित्व किया जा चुका है। ग्राम पंचायत रुनियाडीह सरपंच सुमित्रा सिंह, बच्चों के माता-पिता तथा संस्था के प्राचार्य सहित शिक्षकों द्वारा बच्चों के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

anil sahu
Author: anil sahu