बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में नो बुक डे पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*इक्को एवं यूथ क्लब के अध्यक्ष वर्षा राजवाड़े सहित सदस्य खुशी सिंह, सानिया, सरस्वती, दीपक, राहुल एवं धनेश्वर सारथी रहे सक्रिय* 

सूरजपुर/ बिश्रामपुर। क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में शनिवार के दिन नो बुक डे के दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। शैक्षिक गतिविधियों में आठवीं कक्षा से प्रथम रिया सिंह, द्वितीय पायल राजवाड़े, तृतीय कोमल सिंह, सांत्वना पुरस्कार में शिवम विश्वकर्मा व रितिक विश्वकर्मा ने बाजी मारी तो वहीं कक्षा सातवीं में प्रथम स्थान कुमारी नगीना यादव, द्वितीय ललिता राजवाड़े व तृतीय दुर्गेश्वरी विश्वकर्मा रही, तो वहीं खेलकूद में प्रथम शांति सिंह एवं वंदना राजवाड़े, द्वितीय खुशी सिंह एवं अनीता और तृतीय स्थान नैनसी यादव एवं मनीता राजवाड़े ने प्राप्त किया तो वहीं शैक्षिक कार्यक्रम में कुमारी वेदिका राजवाड़े ने प्रथम, वेद रजवाड़े ने द्वितीय तथा संध्या रजवाड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठवीं के लिए आयोजित शैक्षिक गतिविधियों के कार्यक्रम में रिया देवांगन प्रथम, रीतु रजवाड़े द्वितीय तथा नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता प्रतिभागियों को सूरजपुर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल जिला प्रभारी गोपाल राम के सौजन्य से पुरस्कार वितरण किया गया। संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि संस्था बस्तामुक्त विद्यालय होने के कारण प्रति दिवस बस्ता रहित पठन-पाठन का कार्य होता है किंतु शनिवार के दिन विशेष गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों का सतत आंकलन कर सीखने सिखाने का कार्य किया जाता है। इस दौरान संस्था के शिक्षक रिजवान अंसारी, श्रीमती एम. टोप्पो तथा पूनम गुप्ता सक्रिय रहे। कार्यक्रम का समापन एक पेड़ की मां के नाम अंतर्गत औषधीय गुण युक्त पीपल, हर्रा, बहेरा, अर्जुन पौधों का रोपण कर बच्चों को मां के नाम पौधारोपित कर उन्हें सुरक्षित करने हेतु प्रेरित किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर