बिलासपुर मे सावन महोत्सव पर परम्पारिक उत्साह पर विधिक कार्यक्रम आयोजित हुई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

ग्रामीण बिलासपुर में महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक  

संभाग प्रभारी फुलेश्वरी सिंह पैकरा रहीं मुख्य अतिथि, सावन महोत्सव में दिखा पारंपरिक उत्साह

बिलासपुर।

छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की बिलासपुर संभाग प्रभारी फुलेश्वरी सिंह पैकरा ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से ग्रामीण बिलासपुर का प्रवास किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित परिचयात्मक बैठक एवं सावन महोत्सव कार्यक्रम में वे मुख्य रूप से शामिल हुईं।

कार्यक्रम में संगठनात्मक चर्चा के साथ सावन के पारंपरिक उल्लास का भी संगम देखने को मिला। महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत, सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से सावन महोत्सव को आकर्षक बनाया। बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति से कार्यक्रम में उत्सव का माहौल रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी फुलेश्वरी सिंह पैकरा ने कहा कि महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को संगठन की मजबूती का आधार बताया और पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बढ़ाकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

श्री पैकरा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाने और संगठनात्मक रूप से सक्रिय रहने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने ग्रामीण बिलासपुर महिला मोर्चा की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मंजुला सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जनपद पंचायत कोरिया की सभापति धर्मवती राजवाड़े, बिलासपुर नगर पालिका अध्यक्ष सरोज साहू, जिला अध्यक्ष गायत्री साहू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नागेश्वरी, सैल भोई, महामंत्री अंकिता शुक्ला, नंदिनी साहू सहित विभिन्न पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan