मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मांग पर तत्काल कार्रवाई, 12 घंटे में लटोरी अस्पताल को मिली एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस….

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू
क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मांग पर तत्काल मिली सौगात,

सूरजपुर। क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा की गई घोषणा के महज 12 घंटे के भीतर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लटोरी को एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) 108 एंबुलेंस की सौगात मिल गई। एंबुलेंस के पहुंचने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। इसके बाद लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया।

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर 2026 को सूरजपुर जिले में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के समक्ष मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की। घोषणा के महज 12 घंटे के भीतर एंबुलेंस का लटोरी पहुंचना स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गंभीर मरीजों को मिलेगी समय पर चिकित्सा सहायता – कलेक्टर रेना जमील
लटोरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस बनेगी जीवनरक्षक।

कलेक्टर रेना जमील ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध होने से लटोरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को आपातकालीन परिस्थितियों में बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से गंभीर रूप से बीमार मरीजों एवं सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों तक सुरक्षित पहुंचाने में यह एंबुलेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुदृढ़ होंगी तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

क्षेत्रवासियों में खुशी, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अत्याधुनिक जीवनरक्षक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस मिलने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना हमेशा से महत्वपूर्ण आवश्यकता रही है। ऐसे में एएलएस 108 एंबुलेंस की उपलब्धता से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती मिली है।

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम व भारी संख्या में लोग उपस्थित थे

बाबूलाल अग्रवाल ठाकुर सिंह पैकरा, महेश्वर पैकरा, ओमप्रकाश पैकरा, नूतन विश्वास, बीना गुप्ता, मोहन शर्मा, यशोदा सिंह, अमरनाथ पैकरा, हरी लाल सिंह, गिरवर राजवाड़े, कमलेश सिंह, देवसाय पैकरा, अरुण ठाकुर, शिशुपाल राजवाड़े, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रशांत सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप नामदेव,खंड लटोरी संस्था प्रभारी डॉक्टर शत्रुघन भगत, अन्य अधिकारी कर्मचारी और बहुत संख्या मे आम जनता उपस्थित थे

anil sahu
Author: anil sahu