मां बेटे की हत्या की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की माँग शहर एवं ब्लॉक कॉग्रेस ने सौपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 अंबिकापुर ब्यूरो

शिक्षिका रजनी बेरठ और पुत्र सुजल की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस ने की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग l

सूरजपुर | शासकीय माध्यमिक विद्यालय से संबंधित शिक्षिका रजनी बेरठ एवं उनके पुत्र सुजल बेरठ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु का मामला गंभीर चिंता का विषय बन गया है इस मामले में निष्पक्ष,पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया एवं ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष जफर हैदर के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने तथा यदि किसी की संलिप्तता प्रमाणित होती है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई है ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शिक्षिका रजनी बेरठ एवं उनके पुत्र सुजल बेरठ की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है इस घटना को लेकर क्षेत्र में शोक और चिंता का वातावरण है ऐसे में मामले की परिस्थितियों की निष्पक्ष पड़ताल कर सच्चाई सामने लाना आवश्यक है ताकि घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की स्पष्ट जानकारी सामने आ सके और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया गया है कि मामले को सामान्य प्रकरण मानकर नजर अंदाज न किया जाए बल्कि उपलब्ध तथ्यों,परिस्थितियों और साक्ष्यों के आधार पर गंभीरता से जांच की जाए ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखी गई हैं इनमें प्रकरण की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच कराना,घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल करना,संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज कर आवश्यक तथ्यों का सत्यापन करना तथा जांच में किसी व्यक्ति की संलिप्तता प्रमाणित होने पर उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्यवाही करना शामिल है इसके अतिरिक्त पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और पूरी जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग भी की गई है ज्ञापन में इस बात पर जोर दिया गया है कि जांच के दौरान किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए तथा प्रत्येक तथ्य की निष्पक्षता से पड़ताल होनी चाहिए ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए जांच प्रक्रिया का निष्पक्ष और पारदर्शी होना बेहद जरूरी है यदि जांच में किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जानी चाहिए फिलहाल ज्ञापन में उठाई गई मांगों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच और तथ्यों के खुलासे पर जोर दिया गया है मृत्यु के कारणों,घटना की परिस्थितियों तथा पुलिस की वर्तमान कार्यवाही के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अविनाश यादव,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू,संगठन महामंत्री भावना सिंह नेताम,राजेश साहू,मुस्तफा खान,सावित्री शर्मा,इमरान अंसारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित l

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan