
अंबिकापुर ब्यूरो

झिंक नदी में 30 साल बाद आई बाढ़ , मोहनपुर से उमेश्वरपुर-प्रेमनगर मार्ग बाधित
रामानुजनगर, सूरजपुर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण ग्राम पंचायत मोहनपुर की झिंक नदी उफान पर है।
नदी का पानी पुलिया से ऊपर बह रहा है।
जानकारी के अनुसार सुरता-मोहनपुर से उमेश्वरपुर-प्रेमनगर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि झिंक नदी में लगभग 20 से 30 वर्षों के बाद इस स्तर की बाढ़ आई है।
स्थिति को देखते हुए ग्राम पंचायत मोहनपुर के सरपंच द्वारा मुनादी कराकर ग्रामवासियों से अपील की गई nहै कि नदी किनारे न जाएं और नदी को पार न करें। साथ ही अपने बच्चों और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखें और पूरी सावधानी बरतें।
प्रशासन से अनुरोध है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जाए और आपातकालीन स्थिति में राहत दल तैनात किया जाए।आपको यह भी बताना आवश्यक है की इसी झींक नदी पर पिछले वर्ष एक व्यक्ति की तेज बहाव मे बहने से अकाल मौत हो गई थीं तीन चार दिन बाद बांगो कोरबा स्थित डेम मे शव बरामद हुआ था,, जबकि डूबने के एक घंटे बाद नगर सेना की टीम के काफी संघर्ष बाद भी इंसान नही मिला था l



