
*कीचड़ और धूल से बेहाल रामानुजनगर का 100 साल पुराना साप्ताहिक बाजार*
*सूरजपुर/25 जुलाई 2026*। जिले के रामानुजनगर में मंगलवार और शनिवार को लगने वाला 100 साल से ज्यादा पुराना साप्ताहिक बाजार बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूल के कारण बदहाल हो गया है।
विदित हो कि इस बाजार से ग्राम पंचायत और एक निजी जमीन मालिक द्वारा हर बाजार में दुकानदारों से वसूली की जाती है।


लेकिन बाजार परिसर में मुरुम तक नहीं डाला गया है। न पानी निकासी की व्यवस्था है और न ही कोई मूलभूत सुविधा।
बरसात में पूरा बाजार कीचड़मय हो जाता है। ग्राहकों और दुकानदारों को चलना तक मुश्किल हो गया है। गर्मी में धूल उड़ती है जिससे बीमारी का डर बना रहता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर बाजार लाखों की वसूली होती है, लेकिन पैसा कहां खर्च हो रहा है, इसे पूछने वाला कोई नहीं है। राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले इस नगर में जनप्रतिनिधि भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे।
ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन से मांग की है कि बाजार में मुरुमीकरण, नाली और पक्की व्यवस्था कराकर कीचड़ की समस्या का स्थाई समाधान किया जाए।





