रामानुजनगर थाना प्रभारी विराट विशि ने पदभार ग्रहण किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

रामानुजनगर थाने को मिला नया नेतृत्व, कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ी उम्मीद  

थाना प्रभारी के रूप में विराट विसी ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण और जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग पर रहेगा विशेष फोकस

सूरजपुर रामानुजनगर, 2026, पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद उप निरीक्षक विराट विसी ने रामानुजनगर थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्रवासियों में बेहतर कानून व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। 

विराट विसी इससे पहले भी रामानुजनगर थाने में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं, प्रेमनगर थाना प्रभारी के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय समस्याओं की उनकी समझ को देखते हुए लोगों को उनसे बेहतर कार्यशैली की अपेक्षा है।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। 

क्षेत्र में चोरी, अवैध नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर लोगों में चिंता रही है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में नियमित गश्त, नशा विरोधी अभियान, बीट व्यवस्था को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और लोगों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan