


टाइफाइड के कारण अस्पताल में भर्ती हुए नवभारत प्रतिनिधि राजेश मिंटू, उपचार जारी
रामानुजनगर, सूरजपुर*। नवभारत समाचार पत्र के स्थानीय प्रतिनिधि एवं वार्ड पंच *राजेश कुमार मिंटू की तबियत अचानक खराब हो गई। उन्हें बीती रात से बुखार और कमजोरी की शिकायत थी।
स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामानुजनगर* में भर्ती कराया गया।
जहां डॉ. द्विवेदी एवं मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद उन्हें टाइफाइड होना बताया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर उपचार शुरू कर दिया गया है।
डॉ. द्विवेदी व मेडिकल स्टाफ के अथक प्रयासों से अब उनके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
राजेश मिंटू के स्वास्थ्य खराब होने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में उनके शुभचिंतकों, पत्रकार साथियों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों का तांता लग गया। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
नवभारत परिवार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता है।
नवभारत के स्थानीय प्रतिनिधि एवं वार्ड पंच
श्री राजेश कुमार मिंटू जी की तबियत खराब होने के कारण
CHC रामानुजनगर में भर्ती कराया गया था।
जांच में टाइफाइड की पुष्टि हुई।
डॉ. द्विवेदी एवं टीम द्वारा उपचार जारी है।
अब स्वास्थ्य में सुधार है।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।





