रामानुजनगर समीक्षा बैठक मे योजनाओ के प्रभावी क्रियाव्ययन पर जोर —विधायक भूलन सिंह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विकासखण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, विधायक भूलन सिंह मरावी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

जनपद पंचायत रामानुजनगर में माननीय विधायक श्री भूलन सिंह मरावी की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत आवश्यक तैयारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान विधायक श्री मरावी ने अधिकारियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, हितग्राहियों को लाभ दिलाने, लंबित प्रकरणों और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उसका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतत निगरानी और नियमित समीक्षा करनी चाहिए। क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभागीय योजनाओं, प्रगतिरत कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की। योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर चर्चा कर समन्वय से निराकरण पर जोर दिया गया, वहीं पर्यावरण को संतुलन बनाने के दृश्टिकोण से फलदार एवं छायादार पौधा रोपन किया गया,

,,इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े हेमलता राजवाड़े श्री गुलाब सिंह पुहूप अध्यक्ष जनपद पंचायत, श्री रामप्रताप साहू उपाध्यक्ष जनपद  मंडल अध्यक्ष पवन सिंह , जनपद के सभी तेईस सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक ने अंत में सभी विभागों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य कर शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan