
भरत लाल गुप्ता
उदयपुर। राज्य में गोधन संचालन, प्रबंधन और गौशाला व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 28 मार्च 2026, शनिवार को रायपुर में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। यह एकदिवसीय गौ प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता कार्यशाला कृषि विश्वविद्यालय परिषद जोरा में संपन्न होगी।

सरगुजा गोधाम समिति अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि बैठक में प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों के गोधाम संचालकों, पशुपालकों तथा राज्य स्तरीय प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यशाला का उद्देश्य गोधन संरक्षण, गोधाम प्रबंधन और भविष्य की कार्ययोजनाओं का मसौदा तैयार करना है।
कार्यक्रम का समय निर्धारण
कार्यक्रम के अनुसार दिनभर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे—
सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक – पंजीयन
10:30 से 11:30 बजे तक – उद्घाटन सत्र
11:30 से 12:00 बजे तक – गो संरक्षण विषय पर व्याख्यान, अखिल भारतीय प्रमुख अजीत महापात्र द्वारा
12:30 से 1:00 बजे तक – गोधाम एवं सुरभि गौधाम प्रबंधन पर व्याख्यान, विश्वेश्वर सिंह पटेल द्वारा
1:00 से 1:30 बजे तक – ग्राम स्तर पर जनजागरूकता यात्रा की कार्ययोजना प्रस्तुति, डॉ. समीर शर्मा द्वारा
1:30 से 2:30 बजे तक – भोजन अवकाश
2:30 से 4:00 बजे तक – ग्राम उत्पाद प्रशिक्षण सत्र, के. ई. एन. राघवन द्वारा
शाम 4:00 से 5:00 बजे तक – समापन सत्र
आयोजकों ने सभी संबंधितों से समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण का लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम के माध्यम से गोधन संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार किए जाने की उम्मीद जताई गई है।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर



