
अंबिकापुर ब्यूरो
संजू साहू को राष्ट्रीय बजरंग दल ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी


अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने किया नियुक्त, संगठन विस्तार को मिलेगा बल
रामानुजपुर, सूरजपुर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़ द्वारा नगर इकाई के विस्तार की कड़ी में श्री सजू कुमार साहू को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र दिनांक 14.05.2024 के अनुसार श्री साहू को रामानुजपुर नगर में राष्ट्रीय बजरंग दल की गतिविधियों को गति देने एवं संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि आशा है कि आप पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ दायित्व का निर्वहन करेंगे। संगठन आपसे उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
श्री साहू की नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। उनका कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और सामाजिक व धार्मिक कार्यों में और तेजी आएगी।


