सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के सूरजपुर आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों ने किया ऐतिहासिक स्वागत

अनिल साहू

*कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,भाजपा जिलाध्यक् बाबूलाल अग्रवाल पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा भी रहे मौजूद*

सूरजपुर। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के सूरजपुर जिले मे प्रथम आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत हुआ। जिला भाजपा कार्यालय अटलकुंज मे भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व भाजपा नेताओं ने फूल-मालाओ व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। भाजपा पदाधिकारियों ने सांसद चिंतामणि महाराज के स्वागत के लिए सूरजपुर जिले के प्रवेश सीमा से ही जगह-जगह बड़ी संख्या मे एकत्रित होकर स्वागत किया। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सांसद निर्वाचित होकर सूरजपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय अटलकुंज पहुंचे जहां जिला भाजपा द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल, जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल के गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुआ।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से सरगुजा सांसद बनकर आपकी आवाज सदन मे उठाउंगा। सरगुजा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने अपना बहूमूल्य मत दिया है इसलिए क्षेत्र का विकास व जन कल्याण हमारे प्राथमिकता में रहेगा। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सूरजपुर जिले के भाजपा कार्यकर्ता व जनता ने विष्णु के सुशासन व मोदी की गारंटी पर फिर मुहर लगाया है। विधायक भूलन सिंह ने कहा कि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के निर्वाचित होने के बाद अब हमारी ताकत दोगुनी हो गई है। प्रेमनगर क्षेत्र की जनता ने विधानसभा चुनाव के बाद एक बार पुनः लोकसभा चुनाव मे भाजपा पर भरोसा जताया है। अब हम सबको क्षेत्र के विकास के लिए जुटना है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के ऐतिहासिक जीत उपरांत सूरजपुर आगमन पर जिला भाजपा की ओर से अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि सूरजपुर जिले के एक-एक कार्यकर्ता के परिश्रम का परिणाम है कि आज सरगुजा सांसद हमारे बीच मौजूद हैं। सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने नए मिशन नगरीय व पंचायत चुनाव मे जुटने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश महलवाला ने किया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष थलेश्वर साहू, जिला उपाध्यक्ष अनूप अनुप सिन्हा, जिला मंत्री संदीप अग्रवाल, अशोक सिंह, शिव प्रसाद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशि तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री राजेश्वर तिवारी, मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, राम शिरोमणि साहू, शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सुरेंद्र राजवाड़े, लीलू गुप्ता, देवधान बिंदिया, मोहन शर्मा, सुभाष राजवाड़े, मार्तंड साहू, राजेश तिवारी, रामेश्वर, राजकुमार गुप्ता, अक्षय तिवारी, आनंद सोनी, शशिकांत गर्ग, मुकेश गर्ग, बलराम सोनी, दीपक गुप्ता, रामकरण साहू, संत सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी संस्कार अग्रवाल, दरोगा सिंह, मनमत बंचड, राजेश यादव, सतीश तिवारी, भगवान मिश्र, राजकिशोर चौधरी, दीपेंद्र सिंह चौहान, रामानंद जायसवाल, कपिल पांडे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर साहू व युवा मोर्चा जिला महामंत्री सावन गोयल, मनी बग्गा, सूरज सेठी, यशवंत सिंह, शांतनु सिंह चौहान, किशन देवांगन, संजू सोनी, तुषार ठाकुर, हिमांशु मानिकपुरी एवं महिला मोर्चा जिला महामंत्री नूतन विश्वास, बिना गुप्ता, श्याम पांडे, गीता जयसवाल, किरण खैस, सरोज साहू, ज्योति सिंह, सहित बड़ी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी व मोर्चा प्रकोष्ठों के सदस्य गण मौजूद रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

best news portal development company in india
क्या गुजरात में आप की मौजूदगी से भाजपा को फायदा मिला?
  • Add your answer
99 Marketing Tips