’सुशासन तिहार के तहत जिले के दूरस्थ ग्राम उज्ञांव में 08 मई को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन’

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

’सात ग्रामों के ग्रामीण होंगे शामिलए मौके पर आवेदन लेकर यथासंभव किया जाएगा निराकरण’

’कोरिया। सुशासन तिहार के अंतर्गत जिलास्तरीय जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन क्लस्टरवार किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवारए 08 मई 2026 को सोनहत जनपद पंचायत के ग्राम उज्ञांव में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर में उज्ञांव सहित अमृतपुर, सिंघोर, नटवाही, रामगढ़, आनंदपुर एवं दसेर ग्रामों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करेंगे। जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी में शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही यथासंभव निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

इसके पूर्व 05 मई को बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के ग्राम सोंस में शिविर का आयोजन किया गया थाए जिसमें बैकुण्ठपुर विधायक सहित जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही थी। उस शिविर में भी विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया।

प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ लेने की अपील की है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया